{"_id":"6a79a48be63e4cbfda0bcebb","slug":"video-bhakra-oustees-took-out-a-rally-at-the-district-headquarters-and-raised-slogans-vociferously-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: भाखड़ा विस्थापितों ने जिला मुख्यालय निकाली रैली, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: भाखड़ा विस्थापितों ने जिला मुख्यालय निकाली रैली, जमकर की नारेबाजी
भाखड़ा विस्थापितों एवं प्रभावितों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति ने सोमवार को बिलासपुर शहर में रैली निकाली। समिति के पदाधिकारी और सदस्य लक्ष्मी नारायण मंदिर से रैली के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान विस्थापितों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और सरकार के समक्ष दशकों से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई। रैली में शामिल लोगों ने कहा कि भाखड़ा बांध के निर्माण के लिए बिलासपुर के हजारों परिवारों ने अपनी जमीन, घर, आजीविका और सामाजिक विरासत का त्याग किया, लेकिन इतने वर्षों बाद भी विस्थापितों की अनेक समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। विस्थापित परिवारों को भूमि और प्लॉट का मालिकाना हक दिलाने, काटे गए बिजली-पानी के कनेक्शन बहाल करने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।