सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Traffic remained affected on Ghumarwin Sarkaghat Super Highway for the second day as well

Bilaspur News: घुमारवीं सरकाघाट सुपर हाईवे पर दूसरे दिन भी यातायात रहा प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 21 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Traffic remained affected on Ghumarwin Sarkaghat Super Highway for the second day as well
विज्ञापन
पन्याला के पास कीचड़ में फंसे वाहन
Trending Videos

चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की मजबूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं( बिलासपुर)। घुमारवीं-सरकाघाट सुपर हाईवे पर पन्याला के पर लगातार दूसरे दिन भी यातायात प्रभावित रहा, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है और कई स्थानों पर कीचड़ जमा होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पन्याला कस्बे के पास दो ट्रक सड़क किनारे दलदल में फंस गए थे, जिसके चलते यह महत्वपूर्ण मार्ग करीब 10 घंटे तक पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को मजबूरन वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। लोक निर्माण विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सड़क को बहाल कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। मार्ग पर अत्यधिक कीचड़ होने के कारण छोटे वाहनों की आवाजाही धीमी और जोखिम भरी बनी रही। शनिवार सुबह एक बार फिर हालात बिगड़ गए, जब एक कार कीचड़ में फंस गई। कार को निकालने के दौरान वह पास खड़े ट्रकों से टकरा गई, जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इस घटना के बाद सड़क पर अव्यवस्था फैल गई और लोगों को फिर से वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक प्रशासन ने फंसे वाहनों को हटाकर बड़े वाहनों के लिए यातायात बहाल कर दिया, लेकिन छोटे वाहन चालकों को अब भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कीचड़ अधिक होने के कारण कई छोटे वाहन रास्ते में ही फंसते रहे, जिससे उनकी आवाजाही सुचारू नहीं हो सकी। ऐसे में वाहन चालकों को मसौर मोड़ से मोरसिंघी होकर लंबा रास्ता अपनाना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर जमा कीचड़ को जल्द से जल्द साफ करवाया जाए, ताकि यातायात पूरी तरह सामान्य हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
इनसेट
सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग घुमारवीं अनुज पराशर ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नहीं था जबकि शुक्रवार शाम को ही सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया गया था। अभी भी कहीं समस्या है तो उसे जल्द ठीक करवाया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed