{"_id":"69c2eb6bce588353a50553d9","slug":"transporters-in-nalagarh-receive-whatsapp-challan-messages-risk-of-account-hacking-if-they-share-otp-bilaspur-news-c-176-1-ssml1044-165756-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नालागढ़ में ट्रांसपोर्टरों को व्हाट्सएप चालान मैसेज, ओटीपी शेयर करते ही अकाउंट हैक का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नालागढ़ में ट्रांसपोर्टरों को व्हाट्सएप चालान मैसेज, ओटीपी शेयर करते ही अकाउंट हैक का खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ के ट्रक संचालक ने पुलिस ने दर्ज कराई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र में ट्रांसपोर्टरों के साथ साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। यहां कई वाहन संचालकों को व्हाट्सएप पर चालान कटने के फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं। जैसे ही कोई यूजर इस मैसेज या लिंक पर क्लिक करता है, उसका व्हाट्सएप हैंग हो जाता है और कई मामलों में अकाउंट हैक होने की शिकायत भी सामने आई है। अंबवाला गांव निवासी ज्योतिषाचार्य एवं ट्रक संचालक प्रश्न कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे उनके व्हाट्सएप पर चालान का मैसेज आया। लिंक खोलते ही उनके मोबाइल पर ओटीपी भी आया, जिसे गलती से उन्होंने साझा कर दिया। इसके बाद उनका फोन हैंग हो गया और उनके 3200 फॉलोअर्स को भी चालान संबंधी मैसेज भेजा जाने लगा। स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने तुरंत सिम कार्ड फोन से निकाल दिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि बाद में जांच करने पर उनके खाते से कोई राशि नहीं निकली। इसी तरह अन्य ट्रक ऑपरेटर सतविंद्र सिंह और सोनी ठाकुर ने भी ऐसे फर्जी मैसेज मिलने की बात कही, हालांकि उन्होंने किसी लिंक पर क्लिक नहीं किया। इस मामले में पीड़ित ने नालागढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं आरटीओ विपिन गुप्ता ने बताया कि यह एपीके फाइल आधारित फर्जी मैसेज हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक को न खोलें और ओटीपी साझा न करें। चालान भरने के लिए केवल आरटीओ की आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
Trending Videos