सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Typhoid cases are increasing across the district, with four patients testing positive daily.

Bilaspur News: जिलेभर में टाइफाइड के बढ़ने लगे मामले, रोजाना चार मरीज हो रहे पॉजिटिव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Typhoid cases are increasing across the district, with four patients testing positive daily.
सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिसिन वार्ड में उपचार करवाने पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
अस्पतालों में बढ़ी ओपीडी, मेडिसिन वार्ड में भर्ती हो रहे गंभीर मरीज
Trending Videos

दो दिन छुट्टी में आपातकालीन कक्ष में भी दिया मरीजों को उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में अचानक टाइफाइड के मामले बढ़ने लगे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सहित प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रोजाना 3 से 4 मरीज टाइफाइड पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इसके अलावा हर दिन दो से तीन बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं, जिससे जिला स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के बावजूद आपातकालीन कक्ष में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग बुखार, कमजोरी और अन्य लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। जांच के बाद कई मरीज टाइफाइड से संक्रमित पाए जा रहे हैं, जिनमें से गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों लोगों की खानपान में लापरवाही और अशुद्ध पानी का सेवन इसका प्रमुख कारण है। साथ ही मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव से वायरल संक्रमण भी बढ़ रहा है। कई मरीजों में बुखार का तापमान 103 से 104 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिन्हें दवा और पट्टियों से उपचार दिया जा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मेडिसिन ओपीडी भी बढ़कर 400 से अधिक पहुंच गई है, जिसमें करीब 150 मरीज बुखार से पीड़ित उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने की बात कही है।
दो सप्ताह में 26 मरीज पॉजिटिव
क्षेत्रीय अस्पताल में पिछले दो सप्ताह में 26 लोग टाइफाइड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से गंभीर मरीजों को मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जबकि कुछ मरीजों को इंजेक्शन और दवाइयां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइफाइड के लक्षण
बदन दर्द
तेज बुखार
सिर दर्द
चक्कर आना
उल्टी और दस्त
कारण और बचाव
डॉक्टरों के अनुसार अशुद्ध पानी पीना, गंदे पानी से खाना बनाना और बिना साफ किए फल-सब्जियों का सेवन इसका मुख्य कारण है। बचाव के लिए उबला पानी पीने, साफ-सफाई रखने और हल्का भोजन करने की सलाह दी गई है।
कोट
अस्पताल में रोजाना टाइफाइड से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। लोगों से आग्रह है कि वे खानपान की ओर ध्यान दें। साथ ही पानी का सेवन उबाल कर ही करें। बुखार या अन्य लक्षण आने पर तुरंत नजदीकी अस्पतालों में जांच करवाए।

-डॉ. तरुण शास्त्री
,मेडिसन विशेषज्ञ, आरएच सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed