{"_id":"6a2e9a5f52a8aa241d0c2600","slug":"vhp-bajrang-dal-hold-public-meeting-in-havan-against-alleged-conversion-attempt-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161757-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हवाण में कथित धर्मांतरण प्रयास के विरोध में विहिप-बजरंग दल की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हवाण में कथित धर्मांतरण प्रयास के विरोध में विहिप-बजरंग दल की जनसभा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
हवाण में आयोजित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जनसभा में मौजूद लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला कार्यकारिणी का किया गया विस्तार, दी नई जिम्मेदारियां
अवैध धर्मांतरण को नहीं करेंगे स्वीकार, चलाया जाएगा जन जागरण अभियान : तुषार डोगरा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
घुमारवीं । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जिला बिलासपुर इकाई ने हवाण क्षेत्र में कथित अवैध धर्मांतरण के प्रयास और एक ग्रामीण पर मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले को लेकर जनसभा आयोजित की। कार्यक्रम में तरयूण खासधार क्षेत्र की हवाण, ननवां, हरलोग, मल्यावर, त्रिफलघाट और रोहिण पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन ने विभिन्न पंचायतों में नए दायित्वों की घोषणा भी की।
जनसभा में स्थानीय निवासी पवन कुमार, संदीप कुमार, नवदीप ठाकुर और रामनाथ ठाकुर ने संबंधित प्रकरण की जानकारी उपस्थित लोगों के समक्ष रखी। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री एवं अधिवक्ता तुषार डोगरा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विक्रम जमवाल, ज्ञानचंद और हरबंस को बजरंग दल में जिला स्तर की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रामनाथ ठाकुर को कंदरौर प्रखंड अध्यक्ष, रतनलाल और जगदीश चंद्र को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं नवदीप ठाकुर को बजरंग दल संयोजक और रविंद्र संदीप को सहसंयोजक बनाया गया। मातृशक्ति इकाई में रजनी देवी को संयोजक और शकुंतला देवी और सुनीता देवी को सह संयोजक का दायित्व दिया गया।
मुख्य वक्ता तुषार डोगरा ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध धर्मांतरण को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को भय, प्रलोभन या दबाव के माध्यम से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है तो संबंधित कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कथित मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संगठन प्रयास करेगा। डोगरा ने कहा कि संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाएगा और लोगों को कानून संबंधी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन एवं पुलिस को देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के साथ खड़ा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गांव स्तर पर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर जिला सहमंत्री विशाल नड्डा, बजरंग दल के जिला संयोजक सूर्या चंदेल, झंडूता प्रखंड सहसंयोजक विशाल चंदेल, विजयपाल शर्मा, संजीव ढिल्लों और अमरदेव ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।