{"_id":"6a3ac99a5df9a3e85a0c365e","slug":"investigation-initiated-into-allegations-against-the-headmaster-of-manglera-school-chamba-news-c-88-1-cmb1003-187664-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मंगलेरा स्कूल के मुख्याध्यापक पर लगे आरोपों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मंगलेरा स्कूल के मुख्याध्यापक पर लगे आरोपों की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा। मंगलेरा स्कूल के मुख्याध्यापक पर सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप लगाया गया है कि मुख्याध्यापक स्कूल में शराब पीकर आते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से फैल गया, जिसके बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी।
शिक्षा विभाग की ओर से बग्गी स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य चमन लाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। शिकायत मिलने के बाद वह मौके पर स्कूल पहुंचे और मामले की पड़ताल की। जांच के दौरान उन्होंने स्कूल के स्टाफ और विद्यार्थियों से अलग-अलग पूछताछ कर सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों की सच्चाई जानने का प्रयास किया।
प्रारंभिक जांच में स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने मुख्याध्यापक पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। जांच अधिकारी ने बताया कि स्कूल में मौजूद बच्चों और स्टाफ से बातचीत के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, जिसे शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार स्कूल में तैनात संबंधित शिक्षक पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और मंगलवार को अर्ध अवकाश पर भी रहे।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया है और विभाग को रिपोर्ट का इंतजार है।
वहीं, जांच अधिकारी चमन लाल ने कहा कि शिकायत के आधार पर स्कूल में जाकर जांच की गई। वहां विद्यार्थियों और स्टाफ ने मुख्याध्यापक पर लगाए गए आरोपों को नकार दिया। उनके बयान के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी।