{"_id":"6a3ac97fe97aaae42101f6ce","slug":"second-merit-list-to-be-released-at-chamba-college-chamba-news-c-88-1-cmb1003-187638-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा कॉलेज में दूसरी मेरिट सूची होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा कॉलेज में दूसरी मेरिट सूची होगी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची वीरवार को जारी की जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने सूची जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
दूसरी मेरिट सूची में जगह बनाने वाले विद्यार्थी 26 जून से 28 जून तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कॉलेज में पहली मेरिट सूची के आधार पर कई विषयों में दाखिले हो चुके हैं, जबकि कुछ विषयों में अब भी सीटें खाली हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार हिंदी में 114, इंग्लिश में 48, इतिहास और राजनीति शास्त्र में 150-150, इकॉनोमिक्स में 20 और ज्योग्राफी में 22 सीटें भरी गई हैं। इनमें हिंदी और इंग्लिश को छोड़कर अधिकांश विषयों में अभी भी सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन के अनुसार हिंदी विषय में कुल 120 सीटों में से अब केवल छह सीटें शेष हैं, जबकि इंग्लिश में 72 सीटें खाली हैं। अन्य विषयों में भी काफी सीटें खाली पड़ी हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरी मेरिट सूची के जरिए शेष सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। जिन विद्यार्थियों को पहली पसंद का विषय नहीं मिला है, उन्हें उपलब्ध सीटों के आधार पर दूसरे विषयों में प्रवेश लेना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन के तय कार्यक्रम के अनुसार पहली मेरिट सूची शनिवार को जारी होनी थी लेकिन कुछ कारणों से सूची समय पर जारी नहीं हो सकी। इससे विद्यार्थियों को काफी इंतजार करना पड़ा। इसी कारण दूसरी मेरिट सूची भी तय शेड्यूल 24 जून के बजाय 25 जून को जारी की जा रही है।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर ने बताया कि वीरवार को दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। पहली मेरिट सूची रविवार की छुट्टी के कारण देरी से जारी हुई थी। दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 26 से 28 जून तक फीस जमा करवा सकेंगे।