{"_id":"6a3aca70bb1ab2451d07ca10","slug":"ran-out-of-breath-in-the-1500m-race-faltered-in-the-high-jump-chamba-news-c-88-1-ssml1004-187604-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दम फूला गई 1500 मीटर दौड़, ऊंची कूद में अटके कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दम फूला गई 1500 मीटर दौड़, ऊंची कूद में अटके कदम
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा। गृह रक्षक बनने के लिए इस बार युवाओं के लिए 1500 मीटर दौड़ और ऊंची कूद सबसे बड़ी बाधा साबित हुई। उदयपुर स्पोर्ट्स मैदान में आयोजित गृह रक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इन दोनों चरणों को पार नहीं कर सके।
जिले में भर्ती के लिए 6582 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे लेकिन मैदान में केवल 3812 अभ्यर्थी ही पहुंचे। इनमें 3255 अभ्यर्थी मैदानी चुनौती में बाहर हो गए। 557 अभ्यर्थियों ने अगले चरण की लिखित परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया। इस दौरान 2773 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उदयपुर स्पोर्ट्स क्लब मैदान में गृह रक्षक भर्ती प्रक्रिया 13 से 22 जून तक आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया में सामान्य ड्यूटी और तकनीशियन वर्ग के पदों के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
महिला वर्ग में 1380 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 901 महिलाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। इनमें से 217 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर अगले चरण में जगह बनाई। वहीं, पुरुष वर्ग में 2911 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 270 अभ्यर्थी चयनित हुए। इसके अलावा तकनीशियन वर्ग में 70 पुरुष अभ्यर्थियों ने अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया।
कितने भरे जाने हैं पद
भर्ती प्रक्रिया के तहत तकनीशियन वर्ग में चालक, दर्जी और स्टेनो के कुल 10 पद भरे जाने हैं। वहीं, सामान्य ड्यूटी श्रेणी में पुरुष वर्ग के लिए 24 और महिला वर्ग के लिए 18 पद निर्धारित किए गए हैं।
1500 मीटर लंबी दौड़ और ऊंची कूद में सबसे अधिक अभ्यर्थी असफल रहे, जिसके कारण बड़ी संख्या में प्रतिभागी अगले दौर तक नहीं पहुंच सके। भर्ती प्रक्रिया सफल और शांतिपूर्ण हुई। टीआर शर्मा, चेयरमैन एवं कमांडेंट, होमगार्ड भर्ती कमेटी