सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One quintal of fish being transported by bus seized despite the ban.

Chamba News: प्रतिबंध के बाद भी बसों से लाई जा रही एक क्विंटल मछली जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Jun 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
One quintal of fish being transported by bus seized despite the ban.
चंबा-तीसा मार्ग पर जब्त की गई मछली।स्रोत विभाग
विज्ञापन
चंबा। मत्स्य बंद सीजन के दौरान अवैध परिवहन और विक्रय पर रोक के बावजूद चंबा-तीसा मार्ग पर बसों के जरिये लाई जा रही करीब एक क्विंटल मछली मत्स्य पालन विभाग की टीम ने जब्त की है।

जब्त मछलियों की सार्वजनिक नीलामी कर विभाग ने 16,138 रुपये का राजस्व भी प्राप्त किया। प्रदेश में सामान्य जल क्षेत्रों में हर साल 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य बंद सीजन लागू रहता है। इस अवधि में मछली पकड़ने, उसके परिवहन और विक्रय पर प्रतिबंध रहता है। इसका उद्देश्य मछली प्रजातियों के प्रजनन और संरक्षण को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर बंद सीजन में भी मछलियों का अवैध परिवहन और विक्रय कर रहे हैं। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए मत्स्य पालन विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

मत्स्य बंद सीजन के दौरान 11 मई से अब तक 16 मामले पकड़े जा चुके हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों से 11,800 रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। वहीं, जब्त की गई मछलियों की नीलामी से अब तक 31,838 रुपये का राजस्व विभाग को मिला है।
मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने कहा कि मत्स्य संपदा प्रदेश की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है और इसके संरक्षण के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने स्थानीय लोगों, मछुआरा समुदाय और व्यापारियों से अपील की है कि बंद सीजन में कहीं भी मछली पकड़ने, अवैध परिवहन या विक्रय की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed