सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Range officers got posting two months after promotion

Chamba News: पदोन्नति के दो महीने बाद रेंज अधिकारियों को मिली तैनाती

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Range officers got posting two months after promotion
विज्ञापन
चंबा। वन विभाग में पदोन्नत होकर रेंज अधिकारी बने छह डिप्टी रेंजरों को दो महीने बाद सरकार ने तैनाती दे दी है। इसमें दो रेंज अफसरों को जिले से बाहर नियुक्त किया गया है, जबकि दो अधिकारी जनजातीय क्षेत्र पांगी में तैनात किए गए हैं।
Trending Videos

अब्दुल हमीद को किहार वन खंड से पदाेन्नत करके इंदौरा में बतौर रेंजर तैनात किया गया है। रमन कुमार को नगरोटा सूरियां, सुरेश कुमार को पांगी की साच रेंज, कुलदीप को पुर्थी, कमलेश को तीसा से लोअर चंबा रेंज का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जितेंद्र कुमार को भरमौर वन मंडल से चुराह वन मंडल की तीसा रेंज में लगाया गया है। इन कर्मचारियों में पदोन्नति को लेकर जो खुशी थी, वह तैनाती के आदेश आने पर निराशा में बदलती हुई दिख रही है, क्योंकि ये सभी अपने ही जिलों में खाली चल रही रेंजों में नौकरी करने की सोच रहे थे।

कुछ ने आदेशों के मुताबिक रेंजो में ज्वाइन भी कर लिया है तो कुछ अभी एडजेस्टमेंट करने में लगे हैं। उधर, मुख्य वन अरण्यपाल राकेश कुमार ने बताया कि सरकार ने पदोन्नत हुए डिप्टी रेंजरों को तैनाती के आदेश निकाल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed