फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The shine of profit mixed with the sweetness of apples

Chamba News: सेब की मिठास में घुली मुनाफे की चमक

Sat, 08 Aug 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 08 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The shine of profit mixed with the sweetness of apples
पंजाब पहुंचा चंबा का सेब : संवाद
बेहतर उत्पादन और बाजार में मांग ने बागवानों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले इस बार 50 फीसदी अधिक उत्पादन होने का अनुमान
10 किलो की पेटी 3,000 रुपये तक बिकी, बेहतर दाम मिलने से बागवान खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सेब की मिठास बागवानों की कमाई में भी घुल गई है। बेहतर उत्पादन और बाजार में अधिक मांग के चलते सेब कारोबार ने बागवानों के चेहरों पर खुशी लौटा दी है।
पिछले साल के मुकाबले इस बार करीब 50 प्रतिशत अधिक उत्पादन दर्ज किया गया। अच्छे दाम मिलने से बागवानों को उम्मीद से कहीं बेहतर मुनाफा हासिल हुआ है। इस सीजन में 10 किलो की सेब की पेटी 3,000 रुपये तक बिकी। पंजाब की मंडियां सेब की प्रमुख खरीद केंद्र बनीं जहां किसानों को अच्छे खरीदार और बेहतर भाव मिले।
विज्ञापन

बागवानों में संजीव कुमार, विपिन कुमार, अंकुश कुमार, राज कुमार, मतेश कुमार और जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले दो वर्षों में जिस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, इस बार हालात काफी बेहतर रहे। सीजन के दौरान न तो मौसम ने ज्यादा परेशान किया और न ही सड़कें बंद होने जैसी समस्या सामने आई। समय पर मंडियों तक पहुंचने से सेब की गुणवत्ता बनी रही और किसानों को इसका फायदा मिला। अगर सीजन के दौरान रास्ते बंद हो जाते तो तैयार फसल खराब होने का खतरा बढ़ जाता लेकिन इस बार परिस्थितियां अनुकूल रहीं। यही वजह है कि बागवानों को पिछले दो सालों की तुलना में काफी अधिक आमदनी हुई है। अच्छे उत्पादन और मुनाफे से उत्साहित बागवान अब आने वाले वर्षों में भी इसी तरह की पैदावार और बाजार भाव की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने कहा कि इस बार बागवानों को सेब के अच्छे रेट मिले हैं। उत्पादन बेहतर रहा और मौसम भी किसानों के पक्ष में रहा। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार बागवानों ने अच्छी कमाई की है। सेब की गुणवत्ता बेहतर होने से बाजार में मांग बनी रही जिसका सीधा लाभ किसानों को मिला।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed