फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two injured persons belonging to the orthopedic department were operated on at the same time.

Chamba News: हड्डी विभाग से जुड़े दो घायलों के उसी समय किए गए ऑपरेशन

Sat, 08 Aug 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 08 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two injured persons belonging to the orthopedic department were operated on at the same time.
मेडिकल कॉलेज में तीमारदार घायल बच्ची को गौद में उठाकर ले जाते हुए। संवाद।
डॉ. मानिक सहगल ने अपनी टीम के साथ किया उनका ऑपरेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हड्डी रोग विभाग से संबंधित दो घायलों का उसी समय ऑपरेशन करने का फैसला विशेषज्ञ डॉक्टर मानिक सहगल ने लिया।
उन्होंने अर्पित 11 पुत्र जोगिंद्र निवासी देवी कोठी और पानो देवी 41 साल निवासी देवीकोठी को ऑपरेशन के लिए ओटी में भेज दिया। इससे पहले शायद ही पहले कभी ऐसा हुआ हो। आमतौर पर मरीज को एक या दो दिन के लिए भर्ती रखा जाता है। उसके बाद ऑपरेशन की तारीख तय की जाती है लेकिन डॉक्टरों ने मरीजों की हालत को देखते हुए तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला लिया। ओटी स्टॉफ को तैयारी करने के आदेश दिए। शाम के समय दोनों घायलों का उन्होंने सफल ऑपरेशन कर दिए। दुर्घटना में जो हड्डी टूटी थी, उसे जोड़ दिया। हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं प्रवक्ता मेडिकल कॉलेज डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि मरीजों को प्राथमिक उपचार से लेकर ऑपरेशन तक बेहतर सेवाएं दी गईं। मरीजों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े, इसलिए उनका उसी समय ऑपरेशन कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed