फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   12,000 devotees reached Mata Chintpurni's shrine amidst the rain.

Hamirpur (Himachal) News: बारिश के बीच माता चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे 12 हजार श्रद्धालु

Sun, 12 Jul 2026 07:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 12 Jul 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
12,000 devotees reached Mata Chintpurni's shrine amidst the rain.
माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन के लिए कतार में लगे हुए श्रद्धालु। संवाद
अंधड़ और बारिश के बावजूद नहीं डिगी आस्था, छाते लेकर श्रद्धालुओं ने किए दर्शन ; मौसम खराब होने से कारोबार प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। दिनभर मंदिर परिसर में माता के जयकारे गूंजते रहे। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं, जो पुराना बस स्टैंड तक पहुंच गईं।
दोपहर के समय अचानक हुई तेज बारिश और तूफान के कारण कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन आस्था पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। कई श्रद्धालु छाते लेकर मंदिर पहुंचे और बारिश कम होने का इंतजार कर दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिर में पहले से कतारों में खड़े श्रद्धालु लगातार माता की पिंडी के दर्शन करते रहे और सुख-समृद्धि की कामना की। करीब डेढ़ घंटे बाद मौसम सामान्य हुआ और श्रद्धालुओं का आवागमन फिर सुचारु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का असर स्थानीय कारोबार पर भी पड़ा। दुकानदारों के अनुसार खराब मौसम के कारण श्रद्धालुओं की संख्या और ठहराव में कमी आई, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों मिंटू, सोनू, मदन, नीतीश, गोल्डी और जिंदू ने बताया कि बारिश से कारोबार पर काफी असर पड़ा।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि रविवार को दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। बारिश के कारण कुछ समय के लिए परेशानी जरूर हुई। उन्होंने बताया कि गेट नंबर-1 के आसपास शेड की व्यवस्था होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली, हालांकि तेज तूफान के कारण कुछ श्रद्धालु भीग गए।
नई जिम्मेदारी संभालने से पहले एडीसी ईशांत जसवाल ने माता चिंतपूर्णी में नवाया शीश
भरवाईं (ऊना)। प्रशासनिक फेरबदल के बाद नई जिम्मेदारी संभालने से पहले नवनियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल पत्नी के साथ प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया और प्रदेश व जिला ऊना की सुख-शांति की कामना की।

वर्ष 2021 बैच के आईएएस अधिकारी ईशांत जसवाल को मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने माता की चुनरी और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। एडीसी ईशांत जसवाल ने कहा कि नई जिम्मेदारी की शुरुआत माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लेकर करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि जिला ऊना में विकास कार्यों को गति देना, लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा मानसून सीजन को देखते हुए आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक तैयारियों को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed