{"_id":"69b5adcbfb5b57c9f907d276","slug":"demand-to-give-phc-bharedi-the-status-of-community-health-centre-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-186602-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पीएचसी भरेड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पीएचसी भरेड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ भरेड़ी की मासिक बैठक में उपस्थित सदस्य। स्रोत : संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरेड़ी(हमीरपुर)। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ भरेड़ी की मासिक बैठक शनिवार को भरेड़ी में हुई। बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने की मांग उठाई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मत व्यक्त किया कि आगामी पंचायत चुनाव में ऐसे उम्मीदवारों को आगे लाया जाना चाहिए जो शिक्षित, ईमानदार तथा समाज सेवा की पृष्ठभूमि रखने वाले हों।
इसके लिए क्षेत्र की आम जनता को जागरूक और प्रेरित किया जाएगा, ताकि वह किसी भी प्रकार के प्रलोभन को स्वीकार न करें क्योंकि यही भ्रष्टाचार की जड़ है।
बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने भरेड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष रूप से रात्रि के समय डॉक्टर उपलब्ध न होने की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है इसलिए यहां स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाना आवश्यक है।
बैठक में के भंडारी, महेश कौंडल, बीसी कौशल, डॉ. कुलवंत राय, प्रताप शर्मा, सुखदेव शर्मा, सुभाष कपिला और विद्यासागर शर्मा उपस्थित रहे।
Trending Videos