सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Notice issued to two people for building without permission

Hamirpur (Himachal) News: बिना अनुमति भवन निर्माण पर दो लोगों को नोटिस जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 21 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम के तहत अवैध निर्माण थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग नगर निगम के तहत तय किए गए नियमों को एक किनारे रखकर बिना अनुमति के ही भवन निर्माण में जुटे हैं। वहीं, इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के स्थान पर नगर निगम केवल नोटिस जारी करने तक सीमित है।
Trending Videos

मंगलवार को नगर निगम ने दो लोगों को बिना अनुमति निर्माण करने पर दो लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें नगर निगम ने निर्माण करने वाले भवन मालिकों को त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को पूर्व रूप से बहाल करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-1977 की धारा 39 की उपधारा-1 के तहत जारी इस नोटिस में लोगों को अवैध कार्य को तुरंत बंद करने तथा साइट पर पूर्व की स्थिति बहाल के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ऐसा न करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यह पहली बार नहीं है कि नगर निगम ने बिना अनुमति निर्माण करने पर लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इससे पहले भी नगर निगम ने लोगों को नोटिस जारी किए हैं, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी है। इसके कारण अवैध निर्माण करने वाले लोगों के हौंसले बुलंद हैं।
बता दें कि नगर निगम या अन्य नगर निकायों में भवन का निर्माण करने के लिए टीसीपी एक्ट के तहत अनुमति लेना व भवन का नक्शा पास करवाना अनिवार्य है, लेकिन नगर निगम हमीरपुर के तहत इन नियमों की पालना नहीं हो रही है

कोट :

नगर निगम के तहत दो लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन्हें तुरंत प्रभाव से काम रोकने तथा स्थिति को पूर्व रूप से बहाल करने के निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसा न होने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article