सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Seema of Chaloh became self-reliant by making pickles and badiyas.

Hamirpur (Himachal) News: अचार और बड़ियां बनाकर आत्मनिर्भर बनी चलोह की सीमा

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 18 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seema of Chaloh became self-reliant by making pickles and badiyas.
गांव चलोह की सीमा घर में उत्पाद बनाती हुई। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
अन्य महिलाओं को भी दिखा रहीं स्वरोजगार की राह
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। गांव चलोह की सीमा अचार, बड़ियां और अन्य उत्पाद बनाकर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। अचार, बढ़ियां और पापड़ सहित अन्य उत्पाद बनाकर महीने में 15 से 20 हजार रुपये कमा रही हैं।
सीमा अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की राह दिखा रही हैं। परिवार की सीमित आय और बढ़ते खर्चों को देखते हुए उन्होंने पहले उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण लिया। उसके बाद घर में ही विभिन्न प्रकार के अचार बनाएं। उसके बाद सरस्वती सहायता समूह से जुड़कर अन्य महिलाओं को ग्रुप में जोड़ा। आज ग्रुप से दस महिलाएं जुड़ी हैं। शुरूआत में वह अचार, पापड़ और बड़ियां बनाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पादों की सराहना मिलने पर उन्होंने इसे व्यवसाय का रूप देने का निर्णय लिया। वहीं, अचार और बढ़ियां बनाकर गांव में बेचना शुरू किया। गुणवत्ता और स्वाद की वजह से उनके उत्पाद लोकप्रिय हुए। अब वह अन्य महिलाओं को अचार, पापड़, बड़ियां और लड्डू बनाने का प्रशिक्षण दे रही हैं।
उन्होंने अन्य महिलाओं से भी आग्रह है कि वह विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाकर अपनी आय बढ़ा सकती हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed