सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vaccination against cervical cancer will begin today.

Hamirpur (Himachal) News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए आज से शुरू होगा टीकाकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 29 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में टीकाकरण रविवार से शुरू होगा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में डीसी गंधर्वा राठौड़ टीकाकरण का शुभारंभ करेंगी। 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की लगभग 4338 लड़कियों को वैक्सीन का एक-एक टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
Trending Videos

29 मार्च, 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा छूटी लड़कियों के लिए 19 अप्रैल, 10 मई, 24 मई और 21 जून को भी टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण से पहले लाभार्थियों का पंजीकरण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 33 कोल्ड चेन पाॅइंट में टीके पहुंच चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लड़कियों को टीकाकरण के दिन अपने अभिभावकों को साथ लाने का आग्रह किया है। घर से खाना खाकर ही टीका लगवाने आएं। उनके पास आधार कार्ड या पहचान का अन्य प्रमाण तथा ओटीपी के लिए मोबाइल फोन भी होना चाहिए।
अन्य आम वैक्सीन की तरह ही इस टीके को लगाने के बाद कुछ लड़कियों को थोड़ी देर के लिए मामूली दिक्कत होगी। उसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही तैयारी रखी है। टीका लगाने के बाद प्रत्येक लड़की को कुछ मिनटों के लिए स्वास्थ्य केंद्र में रोका जा सकता है। टीकाकरण के बाद यूबिन पोर्टल पर लाभार्थियों का डेटा अपलोड होगा।

बॉक्स

किस स्वास्थ्य खंड से कितने लाभार्थी

जिले के करीब 4338 लड़कियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य खंड भोरंज से सबसे अधिक और गलोड़ स्वास्थ्य खंड से सबसे कम लाभार्थी हैं। भोरंज स्वास्थ्य खंड से 1050, नादौन से 600, टौणी देवी से 944, बड़सर से 968, गलोड़ से 370 और सुजानपुर स्वास्थ्य खंड से 406 लाभार्थी हैं।

कोट

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। अधिक से अधिक पात्र लड़कियां कोल्ड चेन पाॅइंट पर आएं और टीकाकरण में भाग लें। -डॉ. अजय कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article