सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: MoU Signed with Alliance Air; Shimla-Dharamshala Flights to Resume After Seven Months

हिमाचल: एलायंस एयर से एमओयू, सात माह बाद शिमला-धर्मशाला उड़ानें फिर होंगी शुरू

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार

 राज्य सरकार ने एलायंस एयर के साथ दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला रूट पर उड़ान संचालन के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। 

Himachal: MoU Signed with Alliance Air; Shimla-Dharamshala Flights to Resume After Seven Months
एलायंस एयर का विमान (फाइल )। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से बंद पड़ी हवाई सेवाओं के फिर से शुरू होने की उम्मीद जगी है। राज्य सरकार ने एलायंस एयर के साथ दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला रूट पर उड़ान संचालन के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल से करीब सात महीने से बाधित हवाई कनेक्टिविटी बहाल होने की संभावना है। निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विवेक भाटिया ने बताया कि दोनों रूटों पर सप्ताह के सातों दिन उड़ानें संचालित होंगी।

Trending Videos

एटीआर 42-600 विमान (48 सीट क्षमता) के जरिये अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह से वाणिज्यिक संचालन शुरू करने की योजना है। एमओयू 12 माह के लिए प्रभावी रहेगा। सरकार इन उड़ानों के लिए 100 प्रतिशत व्यवहार्यता अंतर भुगतान (वीजीएफ) देगी, जिस पर सालाना लगभग 32.64 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस कदम से न केवल दिल्ली से सीधी हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि शिमला और धर्मशाला के बीच आवागमन भी आसान होगा, जिससे पर्यटन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed