{"_id":"699aecf06104016978059a29","slug":"a-class-12-student-died-in-a-road-accident-while-returning-home-after-shopping-kangra-news-c-95-1-kng1024-221863-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शॉपिंग कर घर लौटते 12वीं कक्षा के छात्र की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शॉपिंग कर घर लौटते 12वीं कक्षा के छात्र की सड़क हादसे में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 23 Feb 2026 05:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मुबारिकपुर-रानीताल नेशनल हाईवे पर खबली दोसड़का के समीप सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान आदर्श कुमार निवासी अंब लाहड़ (ठठलेहड़) के रूप में हुई है। आदर्श माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनखंडी में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाला आदर्श शनिवार शाम देहरा बाजार से अपनी स्कूल फेयरवेल पार्टी के लिए नए कपड़े खरीदकर घर लौट रहा था। खबली दोसड़का के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक आम के पेड़ से जा टकराई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल आदर्श को तुरंत सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शनिवार देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आदर्श ने करीब एक माह पहले ही जिद करके बाइक खरीदी थी। उसके पिता संजय कुमार दुकानदार हैं। परिवार में उसकी एक बड़ी बहन बठिंडा में नर्स है और दूसरी चंडीगढ़ में सीए की पढ़ाई कर रही है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की आगामी तफ्तीश जारी है।
Trending Videos