{"_id":"699b07e3d36a100b570932eb","slug":"mla-inaugurated-the-website-of-indora-school-kangra-news-c-95-1-kng1004-221896-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विधायक ने इंदौरा स्कूल की वेबसाइट का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विधायक ने इंदौरा स्कूल की वेबसाइट का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 23 Feb 2026 07:12 AM IST
विज्ञापन
पूर्व में होली खेलते देवकीनंदन महाराज।
विज्ञापन
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। राय बहादुर चौधरी मल्ला सिंह की 171वीं जयंती पर राजकीय मॉडल एसएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक मलेंद्र राजन ने विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया।
विधायक ने कहा कि इंदौरा स्कूल के साथ-साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गंगथ और ठाकुरद्वारा को भी प्रदेश सरकार द्वारा सीबीएसई पाठ्यक्रम से जोड़ दिया गया है। प्रदेश में कोई भी सरकारी स्कूल बंद नहीं किया गया है। कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को एकीकृत कर संसाधनों और शिक्षकों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य मिल सके।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में कोई भी निर्णय जनभावनाओं को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा। युवाओं के भविष्य पर चिंता जताते हुए उन्होंने नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार की सख्त मुहिम का जिक्र किया और बताया कि चिट्टा जैसी घातक समस्या को उन्होंने विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया है। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने विद्यालय के विकास के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
Trending Videos