{"_id":"699bfbf9f21c8009030d2561","slug":"police-district-nurpur-action-against-illegal-mining-mafia-seizes-21-vehicles-continues-surveillance-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अवैध खनन माफिया के विरुद्ध पुलिस जिला नूरपुर की सख्त कार्रवाई, 21 वाहन जब्त, लगातार निगरानी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अवैध खनन माफिया के विरुद्ध पुलिस जिला नूरपुर की सख्त कार्रवाई, 21 वाहन जब्त, लगातार निगरानी जारी
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा 24 घंटों में अवैध खनन/परिवहन में संलिप्त कुल 21 वाहनों (ट्रक, डंपर एवं ट्रैक्टर) को खनन अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत जब्त किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
जब्त किए गए वाहन।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गत 24 घंटों के दौरान विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक पुलिस जिला नूरपुर द्वारा किया गया और समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने ब्यास नदी क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण एवं औचक चेकिंग की। क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रशरों का भी गहन निरीक्षण कर नियमानुसार जांच सुनिश्चित की गई।
Trending Videos
अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु संवेदनशील क्षेत्रों खन्नी, माजरा, रेय पत्तन, रियाली मंड, इंदौरा मंड एवं भोगरवान में लगातार गश्त एवं निगरानी बढ़ाई गई है । अवैध खनन के अनधिकृत परिवहन को रोकने के उद्देश्य से रेय पत्तन- रेहटपुर बेल्ट के संपर्क मार्गों पर गड्ढे खोदकर अवैध वाहनों की आवाजाही को प्रभावी रूप से बाधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष अभियान के दौरान गत 24 घंटों में अवैध खनन/परिवहन में संलिप्त कुल 21 वाहनों (ट्रक, डंपर एवं ट्रैक्टर) को खनन अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत जब्त किया गया है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु न्यायालय में भेजा गया है।
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनहित, पर्यावरण संरक्षण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।