सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tableaux will be the main attraction at the Paprola Holi Festival.

Kangra News: पपरोला होली महोत्सव में झांकियां होंगी मुख्य आकर्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 23 Feb 2026 06:41 AM IST
विज्ञापन
Tableaux will be the main attraction at the Paprola Holi Festival.
विज्ञापन
एक से 5 मार्च तक मनाया जाएगा होली मेला
Trending Videos

विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला स्तरीय पपरोला होली महोत्सव एक से 5 मार्च तक मनाया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण शाम को निकलने वाली झांकियां रहेंगी। होली महोत्सव को लेकर एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में विधायक किशोरी लाल ने कहा कि पपरोला का मेला सदियों पुराना है और झांकियों को देखने दूरदराज के लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी होली मेले को धूमधाम से मनाने के लिए मेला कमेटी का प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।
महोत्सव की शुरुआत बाबा ज्ञान दास मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा के साथ होगी। 4 मार्च को होली खेली जाएगी। मेले के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक संध्या भी होगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सूद, होली मेला के पूर्व अध्यक्ष गौरव सूद , विशाल सूद, भूरी सिंह, सचिन शर्मा ने बताया कि जल्द की होली महोत्सव को लेकर कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। इस मेले में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए हर बाजार से लोगों को जोड़ा जाएगा। बैठक में तहसीलदार रमन ठाकुर ने बीते वर्ष होली मेले में हुए आय व्यय का लेखा जोखा विधायक किशोरी लाल के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed