सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Surendra Singh became the district president of TGT Cadre Federation

Kangra News: सुरेंद्र सिंह बने टीजीटी काडर महासंघ के जिलाध्यक्ष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
Surendra Singh became the district president of TGT Cadre Federation
विज्ञापन
तबादला नीति में 20 किलोमीटर की दूरी सीमा लागू की जाए : संघ
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। सर्व टीजीटी महासंघ का जिला अधिवेशन रविवार को मटौर स्कूल में हुआ। इस दौरान सुरेंद्र सिंह पटेल को सर्वसहमति से टीजीटी काडर महासंघ का जिला अध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में खंड कांगड़ा, खंड नगरोटा, खंड धर्मशाला की नई कार्यकारिणियों का गठन किया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह पटेल को जिला प्रधान, महासचिव रजनीश सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान उपेंद्र कौंडल, उपप्रधान अक्षय कुमार और रेखा कौंडल को चुना गया।
साथ ही सह सचिव सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कुलजिंदर सिंह और मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी टीजीटी काडर से प्रवक्ता बने सीता राम को दी गई। वहीं, जोगिंदर सिंह पिंका को राज्य कार्यकारिणी के प्रवक्ता पद के लिए सर्वसहमति से चुना गया। इसके अलावा जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाले महासचिव सुनील शर्मा, सह सचिव मनु देव शर्मा, जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शेरिया, सह सचिव रमन कांत, कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर, संजीव बाजवा, तिलक ठाकुर, अश्वनी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि टीजीटी वर्ग की वेतन विसंगति को हल करते हुए, टीजीटी के लिए सरकार पंजाब की तर्ज पर पहली जनवरी 2016 से नए वेतनमान की शर्तों को लागू करते हुए, 45,400 रुपये का मूल वेतन लागू करें।
साथ ही ट्रांसफर के लिए सरकार 30 किलोमीटर की दूरी सीमा की शर्त को हटाकर 15 से 20 किलोमीटर करे। अनुबंध कर्मचारियों को वर्ष में पहले की भांति दो बार नियमित किया जाए, जबकि 4-9-14 एसीपी दोबारा बहाल की जाए। टीजीटी वर्ग से हेडमास्टर या प्रवक्ता बनने के लिए 26 अप्रैल 2010 की विकल्प लेने की अधिसूचना को वापस लिया जाए। कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि संदीप शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed