{"_id":"699b064b91a074ab5c07e776","slug":"the-shaktipeeth-resounded-with-cheers-10600-people-bowed-their-heads-kangra-news-c-95-1-kng1037-221907-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जयकारों से गूंजे शक्तिपीठ, 10,600 ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जयकारों से गूंजे शक्तिपीठ, 10,600 ने टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 23 Feb 2026 07:04 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
ज्वालाजी/चामुंडा/कांगड़ा। रविवार की छुट्टी के चलते कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध तीन शक्तिपीठों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आमद दर्ज की गई। माता ज्वालामुखी, श्री बज्रेश्वरी देवी और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में कुल 10,600 भक्तों ने शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।
आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक भीड़ विश्व प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर में देखने को मिली, जहां लगभग 8,000 श्रद्धालुओं ने पावन ज्योतियों के दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि सुरक्षा, पेयजल और कतार प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए थे, जिससे दर्शन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।
कांगड़ा स्थित माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर में भी करीब 1,600 श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन और अन्य बुनियादी प्रबंध पुख्ता किए गए थे। वहीं, नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में भी शाम तक करीब 1,000 भक्तों ने शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रशासन की चौकसी के कारण तीनों शक्तिपीठों में कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति देखने को नहीं मिली।
Trending Videos