सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nirankari volunteers gave life like nectar to water sources

Kangra News: निरंकारी सेवादारों ने जल स्रोतों को दिया अमृत-सा जीवन

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 23 Feb 2026 06:30 AM IST
विज्ञापन
Nirankari volunteers gave life like nectar to water sources
काथल में तालाब परिसर की सफाई करते सेवादार। -स्रोत : निरंकारी मिशन
विज्ञापन
जसूर/नूरपुर/गुलेर (कांगड़ा)। संत निरंकारी मिशन द्वारा रविवार को प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान चलाया गया। बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस मुहिम के तहत जसूर, नूरपुर, गुलेर, लंज और नगरोटा सूरियां में सेवादारों ने प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Trending Videos

अभियान के चौथे चरण के तहत गुलेर में ऐतिहासिक जल स्रोतों की सफाई की गई। स्थानीय मुखी बहन संतोष गुलेरी ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार देश भर में 1500 से अधिक स्थानों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण को केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि एक जीवनशैली और संस्कार के रूप में स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसूर और नूरपुर के तहत काथल व बदूही में स्वयंसेवियों ने सत्संग भवन परिसर, समीपवर्ती तालाबों और जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं के आसपास सफाई की। बदूही शाखा प्रमुख ध्यान सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रदूषण मन का हो या वातावरण का, दोनों ही समाज के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने मन की निर्मलता और बाहरी स्वच्छता के समन्वय पर बल दिया।
जन्मदिन पर स्वच्छता का उपहार
बरियाल (कांगड़ा)। संत निरंकारी मिशन लंज और नगरोटा सूरियां की शाखाओं ने भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। लंज शाखा के श्रद्धालुओं ने मुखी महात्मा नरेश कुमार के नेतृत्व में पंचायत कार्यालय डडोली और श्मशानघाट परिसर को स्वच्छ किया। वहीं, नगरोटा सूरियां के गांव पुखरबड़ में डॉ. रघुवीर साहिल और डॉ. बलदेव कौशल की अगुवाई में सेवादल के जवानों ने स्वच्छता अभियान चलाया। वक्ताओं ने कहा कि निरंकारी मिशन अध्यात्म के साथ-साथ रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहता है। इस पुनीत कार्य की समूचे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का लिया संकल्प
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। संत निरंकारी मिशन ने भडोली में व्यास नदी के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान ज्वालाजी, खुंडिया, सिलह, चौकाठ शाखाओं के सेवादारों ने आसपास फैली गंदगी को साफ किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सेवादारों ने व्यास नदी के किनारे प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा और अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और नदी-नालों में कचरा न फेंकने के लिए जागरूक भी किया। ज्वालाजी शाखा संयोजक आनंद कुमार ने बताया कि सभी सेवादारों ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed