फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP workers in Bhaleeta learnt the tricks of organisational expansion

Kangra News: भलेटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीखे संगठन विस्तार के गुर

Mon, 06 Jul 2026 08:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 06 Jul 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
BJP workers in Bhaleeta learnt the tricks of organisational expansion
नूरपुर (कांगड़ा)। भाजपा के संगठनात्मक जिला नूरपुर की ओर से भलेटा स्थित पार्टी कार्यालय में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान वर्ग का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष राजेश काका की अध्यक्षता में आयोजित इस वर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, सुशासन और पार्टी की कार्यप्रणाली के विशेष गुर सीखे।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने किया। सांसद ने भाजपा के इतिहास, विकास यात्रा, संगठनात्मक संरचना और पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कार्य विस्तार, संगठन सुदृढ़ीकरण और वर्तमान प्रदेश सरकार की नाकामियों पर भाजपा की भूमिका को स्पष्ट किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, सुलह के विधायक एवं भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार, नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, जिला सह-प्रभारी विनय शर्मा, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक रीता धीमान सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौखाट में 8-9 जुलाई को लगेगा भाजपा कार्यकर्ता शिविर
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। भाजपा की ओर से पूरे प्रदेश में आयोजित किए जा रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों की कड़ी में ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चौखाट में 8 एवं 9 जुलाई को दो दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला भाजपा अध्यक्ष अजय खट्टा और ज्वालामुखी भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप शास्त्री ने संयुक्त बयान में बताया कि इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना है। शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर ने रविवार को आयोजन स्थल का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed