{"_id":"6a4a69ea606bd12b23040a5e","slug":"body-of-15-year-old-student-found-hanging-in-room-at-home-kangra-news-c-95-1-kng1004-243201-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला 15 वर्षीय छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला 15 वर्षीय छात्र का शव
Mon, 06 Jul 2026 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुंडियां (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत ठंबा में एक स्कूली छात्र का घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 15 वर्षीय कबीर राणा पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। खुंडियां पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
इस कारण पुलिस सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कबीर देहरा स्थित एक निजी स्कूल का छात्र था। स्कूल में दो दिन की छुट्टियों के चलते वह अपने माता-पिता के साथ घर आया हुआ था। शनिवार शाम को जब परिवार के सदस्य उसे कमरे में बुलाने गए, तो वह वहां डबल बेड की चादर के सहारे फंदे से लटका हुआ पाया गया।
परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल खुंडियां ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही खुंडियां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व अन्य लोगों के बयान कलमबद्ध किए।
विज्ञापन
एएसपी आरपी जसवाल ने कहा कि छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है। उसने यह कदम क्यों उठाया और इसकी असली वजह क्या रही, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।