धर्मशाला। बीएड कॉलेज धर्मशाला के सभागार में आयोजित अंतरमहाविद्यालय सांस्कृतिक संगम में लघु नाटिका प्रतियोगिता में धर्मशाला प्रथम, द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत द्वितीय और ज्ञान ज्योति महाविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। लिखणु प्रतियोगिता में ज्ञान ज्योति महाविद्यालय प्रथम, शरण महाविद्यालय द्वितीय और धर्मशाला कालेज तृतीय रहा।
एकल नृत्य में शरण महाविद्यालय कांगड़ा प्रथम, द्रोणाचार्य महाविद्यालय द्वितीय और धर्मशाला कालेज तृतीय, एकल गायन में धर्मशाला कालेज प्रथम, ज्ञान ज्योति महाविद्यालय द्वितीय और शरण कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। समूह नृत्य में द्रोणाचार्य महाविद्यालय प्रथम, धर्मशाला कालेज द्वितीय और शरण महाविद्यालय तृतीय रहा। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. युवराज सिंह पठानिया ने किया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने सृजनात्मकता, अभिव्यक्ति, कौशल एवं सांस्कृतिक संवेदनशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक समिति की संयोजक प्रो. बबीता चंबियाल ने अनुभवी एवं निष्णात निर्णायक मंडल का गठन किया। इनमें प्रोफेसर अंजलि शर्मा, डॉ. मलकीयत सिंह, प्रतिभा, डॉ. पवन कुमार तथा मालती शामिल रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कौशल के सतत विकास के लिए प्रेरित भी किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. प्रीति शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। डॉ. अतुल आचार्य और डॉ. मनोज कुमार मंच संचालक की भूमिका में रहे। महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

धर्मशाला के बीएड कॉलेज में अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में डांस की प्रस्तुति देते ह

धर्मशाला के बीएड कॉलेज में अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में डांस की प्रस्तुति देते ह