सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Himachal Main Accused Arrested in Jammu in 6.044 kg Charas Case in Kandwal

हिमाचल प्रदेश: कंडवाल में 6.044 किग्रा चरस मामले में जम्मू से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 22 Mar 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल पुलिस ने अंतरराज्यीय नशीले पदार्थों की तस्करी नेटवर्क से जुड़े एक मुख्य आरोपी को जम्मू से गिरफ्तार किया है। वहीं, अंतरराज्यीय नशा तस्करी के एक अन्य मामले में सीआईए डमटाल विंग की टीम ने इंदौरा पुलिस थाने के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में संलिप्त आरोपी को पंजाब के बटाला से गिरफ्तार किया है। 

Himachal Main Accused Arrested in Jammu in 6.044 kg Charas Case in Kandwal
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराज्यीय नशीले पदार्थों की तस्करी नेटवर्क से जुड़े एक मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को जम्मू के कठुआ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को सीआईए टीम गिरफ्तार कर रविवार को नूरपुर लेकर आई है। यह कार्रवाई नूरपुर पुलिस थाना के तहत 11 अक्टूबर 2025 को दर्ज एफआईआर में कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने कंडवाल बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान 6.044 किग्रा चरस कार सवार अनु कुमार निवासी गांव त्ररेला, सुरेश कुमार और राम लाल निवासी द्रोण, तहसील पद्दर जिला मंडी को गिरफ्तार किया था।

Trending Videos

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी शुभकरण निवासी समकेहर, तहसील जवाली जिला कांगड़ा की पहचान की थी और उसे 1 नवंबर 2025 को चंडीगढ़ से गिरफ्तार भी कर लिया था। मामले की आगामी जांच में जम्मू-कश्मीर के कठुआ निवासी विजय कुमार उर्फ वीके की संलिप्तता का पता चला, जिसे चरस की यह खेप प्राप्त करनी थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 मार्च 2026 को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिट्टा मामले में गुरदासपुर से आरोपी पकड़ा
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के एक अन्य मामले में सीआईए डमटाल विंग की टीम ने इंदौरा पुलिस थाने के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में संलिप्त आरोपी को पंजाब के बटाला से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 5 दिसंबर 2025 को एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी राकेश उर्फ मुन्ना निवासी डीडा सांसियां डाकघर दीनानगर तहसील व जिला गुरदासपुर, वर्तमान पता गगवाल, बसंतपुर तहसील इंदौरा से 62.66 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 50 हजार रुपये बरामद किए गए थे।

इस मामले की जांच के दौरान पूछताछ और वित्तीय लेन-देन के विश्लेषण के आधार पर एक अन्य आरोपी रोहित कुमार निवासी शामपुर तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) की संलिप्तता सामने आई थी। नूरपुर पुलिस की सीआईए की टीम ने रोहित को 21 मार्च को गिरफ्तार किया है। आरोपी को टीम नूरपुर लेकर आई है।

नशे के खिलाफ पुलिस जिला नूरपुर की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस की सीआईए टीम ने गुरदासपुर और जम्मू के कठुआ से एनडीपीएस मामलों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लाया गया है और कार्रवाई की जा रही है। - कुलभूषण वर्मा, एसपी पुलिस जिला नूरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed