फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Judo Championship in Sulayali: 100 Athletes Showcase Their Skills

Kangra News: सुलयाली में जूडो चैंपियनशिप, 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 06 Jul 2026 08:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 06 Jul 2026 08:30 AM IST
विज्ञापन
Judo Championship in Sulayali: 100 Athletes Showcase Their Skills
सुलयाली में जूड़ो चैंपियनशिप के दौरान दांव लगती खिलाड़ी। -स्रोत : जागरूक पाठक
सुलयाली/नूरपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में नूरपुर की ग्राम पंचायत सुलयाली में जिला कांगड़ा ओपन जूडो चैंपियनशिप का शानदार आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सिंह गोगा और सचिव सुनील सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के जूनियर और सीनियर वर्ग में जिला भर के लगभग 100 लड़के और लड़कियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान अंकिता, सुमित ठाकुर और सोनू ने रेफरी की भूमिका निभाई। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिनमें विजेताओं ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

पदक विजेताओं ने इसी वर्ष अगस्त माह में होने वाली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि इतनी बड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नूरपुर के एक छोटे से गांव सुलयाली में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सिंह गोगा ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को एक सही मंच प्रदान करना और बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा मिलती है, जिससे वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed