फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Minister Vikramaditya Singh met disaster-affected families in Boh.

Kangra News: बोह में आपदा पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह

Tue, 28 Jul 2026 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 28 Jul 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Minister Vikramaditya Singh met disaster-affected families in Boh.
बोह में आपदा प्रभावितों से मिलते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। स्रोत: डीपीआरओ
धर्मशाला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को आपदा प्रभावित बोह घाटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मंत्री ने पीड़ितों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान लोक निर्माण मंत्री ने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से सभी 16 प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों का मनोबल बनाए रखना और उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री ने बोह गांव की सड़क की मरम्मत व निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के माध्यम से एक करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी पात्र परिवारों तक सरकारी सहायता समयबद्ध ढंग से पहुंचाई जाए और पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर क्षतिग्रस्त हुए पुल का भी जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुनर्निर्माण की प्रगति और भावी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली तथा काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान शाहपुर के विधायक एवं प्रदेश सरकार के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed