सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   On Andhra CM Chandrababu Naidu's announcement, Shanta said, Poverty-this thinking is increasing unemployment.

Kangra News: आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू की घोषणा पर शांता बोले, गरीबी-यह सोच बेरोजगारी बढ़ाने वाली

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 18 May 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
On Andhra CM Chandrababu Naidu's announcement, Shanta said, Poverty-this thinking is increasing unemployment.
सीएम चंद्रबाबू नायडू और शांता कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने देश में बढ़ती आर्थिक विषमता और जनसंख्या विस्फोट पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के चलते हर क्षेत्र में बचत का आह्वान किया है, जिससे तेल और गैस संकट से निपटने में मदद मिलेगी।

भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, लेकिन इसके विपरीत जनसंख्या विस्फोट के कारण दुनिया के सबसे अधिक भूखे और गरीब लोग भी यहीं रहते हैं। विकास के साथ बढ़ती यह आर्थिक विषमता दुर्भाग्यपूर्ण है, जहां एक तरफ अमीरी चमक रही है और दूसरी तरफ गरीबी सिसक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांता कुमार ने कहा कि देश की ऐसी परिस्थितियों के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू द्वारा तीसरा बच्चा होने पर 30 हजार और चौथा बच्चा होने पर 40 हजार रुपये देने की घोषणा ने पूरे देश को हैरान और परेशान कर दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत यह है कि पीएम मोदी का बचत अभियान बढ़ती जनसंख्या पर भी लागू हो और कानून के जरिए इस पर रोक लगाई जाए। 1947 में जिस भारत की आबादी महज 35 करोड़ थी, वह आज 145 करोड़ पार कर चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिण भारत के राज्यों को डर है कि उत्तर भारत के मुकाबले उनकी जनसंख्या कम होने से लोकसभा की सीटें घट जाएंगी। इसी राजनीतिक गणित के चलते कुछ मुख्यमंत्री आबादी बढ़ाने की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि महज एक या दो लोकसभा सीटों के फायदे के लिए पूरे देश को गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी के दलदल में धकेलकर जनसंख्या विस्फोट करने की बात सोचना बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed