सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The condition of the teenager injured in the accident deteriorated and she was admitted to the ICU.

Kangra News: हादसे में घायल किशोरी की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The condition of the teenager injured in the accident deteriorated and she was admitted to the ICU.
विज्ञापन
27 मार्च को घेरा-करेरी मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त में हुई थी घायल
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। मैक्लोडगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल 14 वर्षीय किशोरी निशा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
27 मार्च को घेरा-करेरी मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हुए थे। इस हादसे में निशा की बड़ी बहन करीना और शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां नीतू गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद निशा पूरी रात खड्ड में अपनी मृत बहन और घायल मां के बीच फंसी रही। अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से नीतू को बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जबकि निशा का इलाज टांडा में ही चल रहा था।
हालांकि, उपचार के दौरान निशा की स्थिति में सुधार हो रहा था, लेकिन अब अचानक उसकी हालत फिर से गंभीर हो गई है, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। इस बीच, पूर्व जिला परिषद सदस्य जोगिंद्र सिंह उर्फ पंकू कांगड़िया अपने साथियों के साथ वीरवार को टांडा अस्पताल पहुंचे और घायल बच्ची के बारे में चिकित्सकों से जानकारी हासिल की।
उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है, ऐसे में जिला प्रशासन और प्रदेशवासियों से अपील है कि वे आगे आकर परिवार की आर्थिक मदद करें, ताकि घायलों का समुचित इलाज हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed