{"_id":"69cecb575eedcc57f104cdd1","slug":"toilet-water-flowing-on-the-road-in-palampur-nehru-chowk-increasing-problems-kangra-news-c-95-1-ssml1019-227652-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर नेहरू चौक में सड़क पर बह रहा शौचालय का पानी, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर नेहरू चौक में सड़क पर बह रहा शौचालय का पानी, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
पालमपुर में गंदे पानी को लेकर दुकानदारों में छाया आक्रोश स्त्रोत संवाद
विज्ञापन
बार-बार पानी लीकेज से दुकानदार नाराज, नगर निगम से लगाई राहत की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में नेहरू चौक पर सड़क के बीच खुले में शौचालय का पानी बहने से दुकानदार और राहगीर परेशान हैं। वीरवार को दुकानदारों में नगर निगम के खिलाफ गहरा आक्रोश छा गया और उन्होंने जल्द समाधान की मांग की। जानकारी के अनुसार पालमपुर-धर्मशाला वाया नगरी सड़क पर सड़क के बीच शौचालय का पानी लगातार बह रहा है। इस पानी से न केवल दुकानदारों के कपड़ों और दुकानों पर गंदगी गिर रही है बल्कि राहगीरों को भी बदबू और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों के अनुसार सड़क के बीच पानी निकालने के लिए पहले प्लास्टिक का पाइप डाला गया था, जो टूट जाने के कारण समस्या बना रहा। बाद में कुछ हिस्सों में लोहे का पाइप लगाया गया, अब फिर इससे पानी लीक हो रहा है। यह पानी साथ लगते शनि मंदिर की ओर भी जाता है, जिससे स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं।
दुकानदारों ने नगर निगम पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क पर बैठकर विरोध करेंगे। इसमें परविंद्र भाटिया, सुभाष कुमार, किरण राणा, संजीव अवस्थी, अरुण शर्मा, जीवन शर्मा, अनिल कुमार, मुकेश कुमार समेत अन्य शामिल थे।
उधर, नगर निगम महापौर गोपाल नाग ने कहा कि यह समस्या पहले भी शिकायत आने पर हल की गई थी लेकिन अब इसे स्थायी रूप से ठीक किया जाएगा।
Trending Videos