{"_id":"6a4a6c30d6fa46dbf4058993","slug":"two-arrested-with-275-kg-of-charas-in-nagabari-and-jwalamukhi-kangra-news-c-95-1-kng1004-243102-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नागाबाड़ी और ज्वालामुखी में 2.75 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नागाबाड़ी और ज्वालामुखी में 2.75 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
Mon, 06 Jul 2026 08:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडवाल/नूरपुर/ज्वालामुखी (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में चरस बरामद की है। नूरपुर के नागाबाड़ी और ज्वालामुखी बाजार में पुलिस टीमों ने कुल 2.753 किलोग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
पहले मामले में पुलिस थाना नूरपुर के तहत सीआईए टीम ने गश्त के दौरान नागाबाड़ी टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक बाइक सवार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर सवार के कब्जे से 2.532 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इस पर सीआईए की टीम ने अश्वनी कुमार (33) निवासी रविदास मॉल, नरोट मेहरा पठानकोट (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि आरोपी की बाइक जब्त कर ली गई है। पुलिस मामले की बैकवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है।
दूसरे मामले में ज्वालामुखी पुलिस ने बाजार के समीप एक सार्वजनिक परिवहन की बस में बैठे व्यक्ति से 221.37 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान राज कुमार (45) निवासी वार्ड-1, गांव व डाकघर गुरनवाड़, तहसील डाडासीबा के रूप में हुई है। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान यह कार्रवाई की है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन
गगल में पठानकोट का युवक 6.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
गगल (कांगड़ा)। पुलिस की विशेष टीम ने सराह मांझी पुल के पास एक युवक को 6.74 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार रात करीब 1:40 बजे सीआईए कांगड़ा के प्रभारी मुख्य आरक्षी कुलदीप डोगरा की अगुवाई में टीम गश्त पर थी। इस दौरान वहां खड़ा एक युवक पुलिस गाड़ी को देखकर घबरा गया और उसने जेब से एक संदिग्ध वस्तु नीचे फेंक दी, जिसे जांचने पर चिट्टा बरामद हुआ। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी बलविंद्र सिंह (27) निवासी दुरंग खड तरहारी, जिला पठानकोट के खिलाफ मामला दर्ज कर नशा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच की जा रही है।