सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Attempted theft at the deity shrine and school in Shim village.

Kullu News: शिम गांव में देवता थान और स्कूल में चोरी का प्रयास

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Attempted theft at the deity shrine and school in Shim village.
पतलीकूहल के शिम गांव में चोरी के प्रयास को पहुंची पुलिस। स्त्रोत पाठक
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी की मंडलगढ़ पंचायत के शिम गांव में सोमवार देर रात देवता के मंदिर और स्कूल में चोरी का प्रयास किया गया। रात करीब एक बजे एक शातिर ने गांव के बीच स्थित थान देवता मंदिर और राजकीय माध्यमिक स्कूल के करीब 10 से अधिक ताले तोड़ दिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


स्कूल की मुख्याध्यापिका सरिता शर्मा ने बताया कि शातिर ने स्कूल की अलमारियों के ताले तोड़कर अंदर रखा सामान बिखेर दिया। कोई सामान चोरी नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि स्कूल में रखे लैपटॉप और अन्य कीमती सामान सुरक्षित है। वहीं, देवता थान के कारकून अरुण नेगी ने बताया कि शातिर ने मंदिर का ताला तोड़ा, लेकिन किसी तरह का सामान चोरी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कंबल ओढ़े एक व्यक्ति मंदिर और स्कूल में घुसकर चोरी का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। सूचना के बाद पतलीकूहल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी मदन लाल कौशल का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed