सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Non-violence is the supreme virtue; time is the most powerful force: Shashank.

अहिंसा परमो धर्म, समय सबसे बलवान : शशांक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Non-violence is the supreme virtue; time is the most powerful force: Shashank.
मनाली में हिडिंबा मंदिर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
मनाली। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के दौरान कथावाचक शशांक कृष्ण कौशल ने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं का संदेश देते हुए कहा कि अहिंसा परमो धर्म है और समय से अधिक शक्तिशाली कोई नहीं होता। कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में धर्म, सदाचार और करुणा का पालन करना चाहिए।

शशांक कृष्ण कौशल ने देवी दुर्गा के अवतार और उनके नाम की उत्पत्ति का वर्णन करते हुए बताया कि दैत्य दुर्गम के वध के कारण माता को दुर्गा नाम से जाना गया। उन्होंने देवी के विभिन्न स्वरूपों की महिमा का बखान किया। शाकंभरी अवतार की कथा भी सुनाई। कथावाचक ने शक्तिपीठों के उद्गम की पौराणिक कथा का भी विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि माता सती के अंग जहां-जहां गिरे, वहां शक्तिपीठों की स्थापना हुई। आज भी वे स्थान श्रद्धा एवं आस्था के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु देवी भक्ति में सराबोर नजर आए तथा पूरा वातावरण जयकारों और भक्ति रस से गूंज उठा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed