{"_id":"6a3ac7cffe42c71e2f0eeaaa","slug":"students-should-focus-on-goals-and-career-building-rahul-kullu-news-c-89-1-ssml1012-179600-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य और कॅरिअर निर्माण पर ध्यान दें विद्यार्थी : राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य और कॅरिअर निर्माण पर ध्यान दें विद्यार्थी : राहुल
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनगां में हुए विधिक साक्षरता शिविर में पहुंचे सिविल जज राहुल वर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनाली। हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में उपमंडलीय विधिक सेवा समिति मनाली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनगां में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। ‘सशक्त, समर्थ एवं समरस समाज : संवैधानिक लक्ष्य’ विषय पर आयोजित शिविर की अध्यक्षता उपमंडलीय विधिक सेवा समिति मनाली के अध्यक्ष एवं सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-सह-जेएमएफसी राहुल वर्मा ने की।
उन्होंने विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, निशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल संरक्षण कानूनों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी विधिक प्रावधानों की जानकारी दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि विधिक जागरूकता एक सशक्त और समरस समाज की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा अपने जीवन के लक्ष्य और कॅरिअर निर्माण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र का भविष्य हैं और शिक्षा, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच के माध्यम से ही वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सहायक जिला न्यायवादी मनाली उमेंद्र परमार, थाना पतलीकूहल प्रभारी रजत ठाकुर, ग्राम पंचायत पनगां की प्रधान शालू, उपप्रधान विजय प्रकाश, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम ठाकुर, प्राथमिक विद्यालय के मुख्य अध्यापक लाल चंद सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।