{"_id":"6a3ac59ce20f94897a09bb09","slug":"bjp-backed-soni-elected-president-meena-vice-president-in-bhuntar-kullu-news-c-89-1-klu1002-179586-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर में भाजपा समर्थित सोनी अध्यक्ष, मीना उपाध्यक्ष चुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर में भाजपा समर्थित सोनी अध्यक्ष, मीना उपाध्यक्ष चुनीं
विज्ञापन
नगर पंचायत भुंतर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समर्थकों के साथ। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में मंगलवार को रोचक स्थिति देखने को मिली। दोनों पदों के लिए हुए मतदान में प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले। इसके बाद नियमानुसार पर्ची निकालकर जीत-हार तय हुई। उपमंडलाधिकारी कुल्लू एवं निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर-6 से भाजपा समर्थित सोनी शर्मा तथा वार्ड नंबर-5 से कांग्रेस समर्थित सोनिया डोगरा मैदान में थीं। उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर-2 से भाजपा समर्थित मीना ठाकुर और वार्ड नंबर-3 से कांग्रेस समर्थित चंद्रकला ने दावेदारी पेश की।
एसडीएम निशांत कुमार ने बताया कि दोनों पदों पर मतदान के बाद बराबरी की स्थिति बन गई। इसके चलते पर्ची (ड्रा) से चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद के लिए निकाली गई पर्ची में सोनी शर्मा का नाम निकला, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए मीना ठाकुर विजेता घोषित हुईं। दोनों भाजपा समर्थित पार्षदों ने भुंतर नगर पंचायत की कमान संभाल ली। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को एसडीएम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नामांकन एवं चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनी शर्मा ने जीत के बाद नगर वासियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि यह जीत भुंतर की जनता की है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, विकास कार्यों में तेजी तथा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी पार्षदों और नगर वासियों के सहयोग से भुंतर के समग्र विकास के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।