सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Departments swing into action; cleaning of drainage channels begins.

Kullu News: जागे महकमे, निकासी नालियों की सफाई शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Departments swing into action; cleaning of drainage channels begins.
खबर का असरढालपुर में ​स्थित भुट्ठी चौक के समीप निकास नाली साफ करने के बाद लगाए गंदगी के ढेर।
विज्ञापन
कुल्लू। शहर में बरसात की तैयारियों को लेकर नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग ने निकासी नालियों की सफाई शुरू कर दी है। मंगलवार से नालियों की सफाई शुरू होने से शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली है। मामले को प्रमुखता से उठाने के बाद विभाग और नगर परिषद हरकत में आए। सड़क किनारे बनी निकासी नालियां बंद पड़ी थीं। इस कारण पानी रुक रहा था और थोड़ी सी बरसात होने पर पानी सड़क और गलियों में आ रहा था। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

अब नालियों की सफाई होने से बरसात के दौरान पानी नहीं रूकेगा। विभाग और नगर परिषद के मजदूर नालियों की सफाई करने में जुट गए हैं। ढालपुर मालरोड के किनारे बनी निकासी नालियों में जमा गंदगी को निकालने का काम चल रहा है। क्षेत्र में दस से अधिक मजदूर काम पर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार का कहना है कि नगर परिषद ने बरसात से निपटने के लिए तैयारियां शुरू की हैं। जहां नालियां ब्लॉक होती हैं वहां सफाई की जा रही है।
विज्ञापन

-ड्रेजिंग करने की तैयारी
जिला प्रशासन ने कुल्लू के लंकाबेकर, भुंतर सब्जी मंडी और एयरपोर्ट के सामने ड्रेजिंग का कार्य जोरों पर शुरू करने की तैयारी कर ली है। ब्यास में 40 से अधिक साइटों पर भी निर्माण कार्य करने से संबंधित कसरत तेज कर दी है। इन साइटों में ड्रेजिंग और सुरक्षा दीवार का कार्य करने के लिए योजना को स्वीकृति दिलाने के लिए एफसीए स्वीकृति से संबंधित औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
.....
विभाग ने मानसून की तैयारियों को लेकर कार्य शुरू कर दिया है। निकासी नालियों को दुरुस्त करने के लिए मजदूर लगाए हैं ताकि बरसात में नालियां बंद न हों और सड़कों को भी नुकसान न हो।
-बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed