{"_id":"69af07ba8451d93e3e044141","slug":"chharodnala-bhrain-road-will-be-rejuvenated-with-rs-33-lakh-kullu-news-c-89-1-klu1001-170844-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: छरोड़नाला-भ्रैंण सड़क का 33 लाख से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: छरोड़नाला-भ्रैंण सड़क का 33 लाख से होगा कायाकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बरसात में क्षतिग्रस्त छरोड़नाला-भ्रैंण सड़क की 33 लाख रुपये से मरम्मत होगी। सड़क में क्षतिग्रस्त पॉइंटों पर रिटेनिंग वॉल लगाई जाएगी। पिछले साल बरसात में छरोड़नाला-भ्रैंण सड़क को काफी नुकसान पहुंचा था। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर लगा दिए हैं। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
अगस्त 2025 में भूस्खलन के चलते छरोड़नाला-भ्रैंण सड़क को नुकसान पहुंचा था। सड़क के जीरो पॉइंट पर तो भूस्खलन से कई दिनों तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। इसके साथ ही छरोड़नाला से छमाहण के बीच भी सड़क में भूस्खलन हुआ था। किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी हुई थी। इसके बाद सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया। सड़क में क्षतिग्रस्त हिस्सों पर डंगे नहीं लग पाए थे। अब विभाग की ओर से सड़क को बेहतर बनाया जाएगा। विभाग की मानें तो मार्च के आखिर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम अवार्ड कर दिया जाएगा।
ग्रामीणों को खस्ताहाल सड़क के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अमित और राजेश कुमार ने कहा कि खस्ताहाल सड़क में हादसों की आशंका रहती है। ऐसे में जल्द ठीक किया जाए। छरोड़नाला-भ्रैंण सड़क से भ्रैंण पंचायत की जनता को सुविधा मिलती है। इसके साथ ही कई पर्यटक भी भुंतर से छरोड़नाला-भ्रैंण सड़क होते हुए बिजली महादेव मंदिर तक पहुंचते हैं।
.........
सड़क के कार्य के लिए 17 मार्च को निविदाएं खोली जाएंगी। इसके बाद सड़क का कार्य अवार्ड होगा। छरोड़नाला-भ्रैंण सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।
-बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी कुल्लू
00000
Trending Videos