सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Five villages of Dehuridhar Panchayat are thirsty for water.

Kullu News: पानी के लिए तरसे देहुरीधार पंचायत के पांच गांव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
Five villages of Dehuridhar Panchayat are thirsty for water.
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की देहुरीधार पंचायत के पांच गांवों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आबादी प्यासी रह रही है जबकि विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
Trending Videos

गांवों के लिए दो दशक पहले भिटी-सिहण-रूआड़-सरिंभ पेयजल योजना बनाई गई है लेकिन अब इसके पाइप सड़ गए हैं। लीकेज होने के कारण गांवों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है। लिहाजा, पंचायत के प्रभावित गांवों के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि चार दिनों से उनकी यह समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि पंचायत के सिहण, रूआड़, सरिंभ सहित अन्य गांव ऐसे हैं जहां लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र के लोगों को पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए इस योजना की मरम्मत की जाए।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भिटी-सिहण-रूआड़-सरिंभ तक की इस योजना की मरम्मत के लिए जल्द काम शुरू होगा जिसमें रूआड़ से सिहण तक के मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई जा चुकी है। धरातल पर अभी तक इसका कार्य आरंभ नहीं हो पाया है।
...
काफी लंबे समय से पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नलों में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है इससे उनकी समस्याएं और ज्यादा बढ़ रही है। विभाग से आग्रह है कि पानी की योजना को दुरुस्त किया जाए।
-मीराबाई, रूआड़
...
सरकार और जलशक्ति विभाग से आग्रह है कि क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए इस योजना की मरम्मत जल्द की जाए ताकि पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में मिल सके।
-कांता देवी सरिंभ निवासी
...
पानी की योजना की मरम्मत करने के लिए कुछ हिस्से को ठीक करने के लिए टेंडर लगाए गए हैं और बाकी हिस्से को ठीक करने के लिए भी जल्द यह प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी, ताकि पूरी योजना को ठीक किया जाए।
-गौरव शर्मा, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग लारजी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed