{"_id":"69f3271d30cf9dd8f1014230","slug":"deity-jodha-narayan-leaves-for-manikaran-for-the-royal-bath-kullu-news-c-89-1-klu1001-175117-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शाही स्नान के लिए मणिकर्ण रवाना हुए देवता जौड़ा नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शाही स्नान के लिए मणिकर्ण रवाना हुए देवता जौड़ा नारायण
विज्ञापन
विज्ञापन
देवता का जगह-जगह फूलमालाओं से हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पीणी क्षेत्र के आराध्य देवता जौड़ा नारायण शाही स्नान के लिए मणिकर्ण रवाना हो गए हैं। शुक्रवार को मणिकर्ण में देवता परंपरा अनुसार शाही स्नान करेंगे, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भी आस्था की डुबकी लगाएंगे।
वीरवार सुबह पीणी में वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच देवता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद देवता हारियानों और देवलुओं के साथ मणिकर्ण के लिए प्रस्थान हुए। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। मणिकर्ण पहुंचने पर देव परंपराओं का निर्वहन किया गया।
शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में शाही स्नान के बाद देवता अपने देवलुओं के साथ वापस देवालय की ओर प्रस्थान करेंगे। देवलू ओम प्रकाश और नरेश कुमार ने बताया कि पीणी से मणिकर्ण तक निकली शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। शाही स्नान को लेकर हारियानों में खासा उत्साह है। संवाद
Trending Videos