सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lahaul's weather cycle changed due to snowfall in April

Kullu News: अप्रैल में बर्फबारी से बदला लाहौल का मौसम चक्र

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Lahaul's weather cycle changed due to snowfall in April
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। जहां पहले दिसंबर और जनवरी में भारी बर्फबारी होती थी, वहीं अब अप्रैल में रिहायशी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। विशेषज्ञ इसे ग्लोबल वार्मिंग और बदलते जलवायु चक्र का असर मान रहे हैं।
Trending Videos

बुधवार को अटल टनल रोहतांग सहित लाहौल के कई रिहायशी क्षेत्रों में अप्रैल में दूसरी बार बर्फबारी दर्ज की गई। कुल्लू में मंगलवार रात से लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्थानीय बुजुर्ग किसान सोनम दवा और छेरिंग का कहना है कि दशकों पहले दिसंबर और जनवरी में भारी बर्फबारी होती थी, जो हिमनदों के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करती थी। पिछले कुछ वर्षों में मौसम चक्र पूरी तरह बदल गया है। इस बार जनवरी में बारिश दर्ज की गई, जबकि अप्रैल में बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में इस बदलाव का असर हिमनदों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सर्दियों में कम बर्फबारी के कारण सैकड़ों साल पुराने ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, वहीं असामान्य मौसम के चलते कई बड़े हिमनदों के टूटने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. चौधरी राम ने बताया कि इस बदलाव का सीधा असर खेती पर भी पड़ रहा है। अप्रैल में हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण घाटी में बुवाई का काम प्रभावित हो रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अटल टनल रोहतांग बनने के बाद क्षेत्र के मौसम में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिले हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में पर्यावरण, जल संसाधनों और कृषि पर इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed