{"_id":"697b9388ef6741da8803c700","slug":"miscreants-demolished-the-inauguration-plaque-of-bailey-bridge-kullu-news-c-89-1-klu1002-167724-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शरारती तत्वों ने गिराई बेली ब्रिज की उद्घाटन पट्टिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शरारती तत्वों ने गिराई बेली ब्रिज की उद्घाटन पट्टिका
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 29 Jan 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 9 दिसंबर, 2023 को किया था पुल का उद्घाटन
आपदा में बह गए पुल के बाद स्थापित किया है बेली ब्रिज, घटना को लेकर लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। पिन पार्वती नदी पर बने 45 मीटर लंबे बेली ब्रिज की उद्घाटन पट्टिका शरारती तत्वों ने गिरा दी है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
खासकर राजनीतिक गलियारों में इस घटना को राजनीतिक द्वेष के नजरिये से भी देखा जाने लगा है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात को अज्ञात शरारती तत्वों ने ब्रिज के किनारे स्थापित पट्टिका स्तंभ को गिरा दिया है। इससे पट्टिका और स्तंभ का मलबा नदी के किनारे जा गिरा है। हालांकि पट्टिका मलबे के साथ गिरने के बाद भी सुरक्षित बच गई है लेकिन क्षेत्र में घटना को लेकर रोष है। दरअसल, वर्ष 2023 की आपदा के बाद यहां बेली ब्रिज स्थापित किया था। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 9 दिसंबर, 2023 को इसका उद्घाटन किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि पट्टिका का स्तंभ खुद गिरा या फिर किसी ने जानबूझकर गिराया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि इस घटना में शामिल लोगों का पता लगाया जा सके।
जानकारी के अनुसार नदी के किनारे गिरी इस उद्घाटन पट्टिका को सबसे पहले युवा कांग्रेस नेता गविश शर्मा ने देखा। उन्होंने इसकी सूचना कांग्रेस नेताओं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी। गविश शर्मा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से वह उद्घाटन पट्टिका को अपने साथ अपनी दुकान ले गए थे ताकि उसे और नुकसान न पहुंचे।
उधर, पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस इसमें जांच कर रही है।
--
Trending Videos