फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Schools are producing toppers, but the system is failing to provide teachers.

Kullu News: टॉपर दे रहा स्कूल, शिक्षक देने में सिस्टम फेल

Thu, 30 Jul 2026 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 30 Jul 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
Schools are producing toppers, but the system is failing to provide teachers.
कोठी स्कूल । संवाद
कुल्लू। जिले की रघुपुर घाटी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी के विद्यार्थी प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्कूल एक साल से प्रिंसिपल समेत चार शिक्षकों के बिना संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित होने के साथ अब विद्यार्थी दूसरे स्कूलों का रुख भी करने लगे हैं। स्कूल में प्रिंसिपल के अलावा प्रवक्ता (अंग्रेजी), टीजीटी कला और डीपीई (शारीरिक शिक्षा) के पद भी खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में चिंता बढ़ रही है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह तथा सदस्य सतपाल कटोच, अनिल कटोच, बेली राम और शिव दयाल ने बताया कि कोठी स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद लंबे समय से शिक्षकों के रिक्त पद नहीं भरे जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल में छठी से जमा दो तक 162 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ऐसे में रिक्त पदों को शीघ्र भरना जरूरी है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और अभिभावकों की चिंता भी दूर हो सके।

उन्होंने बताया कि इसी वर्ष स्कूल की एक छात्रा ने जमा दो कला संकाय की प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। इसके बावजूद शिक्षकों की कमी दूर नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग से जल्द रिक्त पद भरने की मांग की है।
उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed