फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Social worker HC Verma to donate his body after death.

Kullu News: मरणोपरांत देहदान करेंगे समाजसेवी एचसी वर्मा

Thu, 30 Jul 2026 10:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 30 Jul 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
Social worker HC Verma to donate his body after death.
प्रसिद्ध समाज सेवी एचआर वर्मा। संवाद
कुल्लू। जिले के समाजसेवी एचसी वर्मा मरणोपरांत देहदान करेंगे। इसकी प्रक्रिया को लेकर वह स्वास्थ्य विभाग कुल्लू से मिल रहे है और बुधवार को भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलकर इसके बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

82 वर्षीय वर्मा प्रदेश और देशभर के करीब 903 लोगों की आर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं। उन्होंने 2015 से इसकी शुरुआत की है और आज वह हर माह 2.26 लाख रुपये जरूरतमंद लोगोें को डाक विभाग के जरिये उनके घर-द्वार भेजते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने गरीब बच्चियों के लिए 11,000 रुपये की एफडी की शुरुआत की है। बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता हरी चंद वर्मा ने अब देहदान की घोषणा की है। वर्मा देश के विभिन्न राज्यों के जरूरतमंद लोेगों के साथ नेपाल के लोगों की भी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 वर्षों से वह समाज सेवा का काम कर रहे हैं जो निरंतर जारी है। जुलाई में उन्होंने डाक विभाग के जरिये 903 लोगों को दो लाख 26 हजार की राशि भेजी है। उन्होंने 1,111 लोगों की आर्थिक रूप से मदद करने का लक्ष्य रखा है। उन्हें उम्मीद है कि 2026 में यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

एचसी वर्मा ने कहा कि दिव्यांग, असहाय और अन्य जरूरतमंद लोगों की हालत को वह देख सकते है। उनकी तरफ से जो मदद हो सकती है वह करने की कोशिश करते हैं। एक दशक से उनका सेवा भाव का काम निरंतर चल रहा है। उम्र के इस पड़ाव में उन्होंने देहदान करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed