फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anganwadi interviews to be held at the SDM Balh office on the 28th.

Mandi News: एसडीएम बल्ह कार्यालय में 28 को होंगे आंगनबाड़ी के साक्षात्कार

Fri, 24 Jul 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi interviews to be held at the SDM Balh office on the 28th.
रिवालसर (मंडी)। बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी जितेंद्र सैणी ने बताया कि बल्ह उपमंडल के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए साक्षात्कार 28 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बल्ह के कार्यालय में होंगे। इन पदों के लिए 20 जून को अधिसूचना जारी कर 20 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। दूसरी ओर आंगनबाड़ी केंद्र गैहरा में सहायिका के रिक्त पद के लिए 20 जुलाई तक तीन से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस कारण महिला एवं बाल विकास निदेशालय के नियमों का पालन करते हुए विभाग ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 5 अगस्त कर दिया है। सीडीपीओ जितेंद्र सैणी ने गैहरा क्षेत्र की इच्छुक एवं योग्य महिला उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 5 अगस्त तक अपने आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी के कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed