फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Commerce stream restored at Daehar College; region rejoices.

Mandi News: डैहर कॉलेज में वाणिज्य संकाय बहाल, क्षेत्र में खुशी

Sun, 12 Jul 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Commerce stream restored at Daehar College; region rejoices.
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय डैहर में वाणिज्य संकाय को पुनः बहाल किए जाने के फैसले का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया है। प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर का आभार जताया गया। वाणिज्य संकाय बंद होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में चिंता थी। ग्राम पंचायत डैहर व बरोटी के प्रतिनिधियों ने पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर के माध्यम से सरकार को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के मंडी दौरे के दौरान भी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर मांग रखी थी। बीते शुक्रवार को प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग ने डैहर महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय जारी रखने की अधिसूचना जारी की। इस मौके पर ग्राम पंचायत बरोटी प्रधान जगरनाथ, डैहर प्रधान अजय मोदगिल, पीटीए अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, समाजसेवी सत्यप्रकाश शर्मा, पूर्व बीडीसी राज कुमार शर्मा, शीतला गो सदन अध्यक्ष सोहन लाल शाह सहित क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों के लोगों ने सरकार के इस फैसले को विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed