{"_id":"6a69e351b71897c2ae0f9c9a","slug":"congress-held-a-rally-in-nerchowk-and-raised-slogans-against-the-central-government-mandi-news-c-90-1-mnd1024-206898-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की मौत का मामला : हाईकोर्ट से ननद को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका की मौत का मामला : हाईकोर्ट से ननद को मिली जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी में सरकारी स्कूल की शिक्षिका आशिमा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। मामले में न्यायिक हिरासत में चल रही जाहू निवासी ननद काजिमा शेख को प्रदेश हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। जबकि सरकाघाट निवासी सास राज बीबी, ससुर कर्म दीन शेख, पति कासिम शेख को बुधवार को सुंदरनगर कोर्ट नंबर-दो से 14 दिन की और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
दूसरी ओर मायके पक्ष ने दावा किया है कि यह सुनियोजित हत्या का मामला है। मृतका के भाई आशिद के अनुसार घटना के समय उस कमरे में छह लोग मौजूद थे, जिनमें मकान मालिक व उनकी पत्नी, सास-ससुर तथा दिल्ली से आए दो बेल्डर शामिल हैं। उनका आरोप है कि दिल्ली से आए बेल्डर झूठा दावा कर रहे हैं कि उन्होंने आशिमा को पंखे के पर से नीचे उतारा है। जबकि मकान मालिक ने बयान दिया है कि आशिमा को उन्होंने बिस्तर पर पड़े देखा है। भाई के अनुसार फॉरेंसिक टीम भी आशिमा को पंखे के हुक से लटकी होने की बात कर रही है, जबकि पंखे के ऊपर जमी धूल तक नहीं हटी थी।
आशिद ने आरोप लगाया कि सूचना पर जब वह भोजपुर से जयदेवी स्थित घर पहुंचा, तब आशिमा बिस्तर पर अचेत पड़ी थी। सास-ससुर बिस्तर के पास बैठे थे। कमरे के किसी दरवाजे पर तोड़फोड़ के निशान तक नहीं थे। परिजनों का आरोप है कि आशिमा के शरीर पर मिले चोटों के निशान इस ओर संकेत करते हैं कि पहले उसके साथ मारपीट की गई और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि आशिमा के पर्स और लाखों के गहने उपलब्ध नहीं हुए है। पर्स में महत्वपूर्ण तथ्य हो सकते हैं और इसे छिपाने का प्रयास किया गया। आरोप लगाया कि न तो पड़ोसियों और न ही पंचायत प्रतिनिधियों को तुरंत सूचना दी गई और एबुलेंस और पुलिस को घंटों तक सूचित नहीं किया। वहीं, सुंदरनगर डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।